Posts

Showing posts from April, 2020

कोरोना_टाइम्स में जीवन की कल्पना

Image
                                और हम जिंदा हैं!...                                                 -  अशोक प्रकाश                                           ज्ञात इतिहास की पूरे संसार के स्तर पर घटित हुई यह एक अनोखी घटना है!....कुछ-कुछ विज्ञान-कल्पना की कहानियों जैसी या मिथकों में उद्धृत अजूबे कारनामों जैसी!...स्वर्ग-नरक की कल्पनाओं के भी ऐसे ही न जाने कैसे-कैसे किस्से गढ़े गए हैं। जैसे उनको सच मानने वालों की कमी नहीं है, वैसे ही इतिहास के इस सन्नाटे के रंग-बदरंग किस्सों की भी कमी नहीं है! आखिर हो क्या रहा है ये?... ऐसा लगता है जैसे हम किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों!..लगता है जैसे यह हमारी वह दुनिया नहीं जिस पर एक मनुष्य के रूप में हमें सुकून महसूस मिलता था!... लगता...