Posts

विज्ञान:

                    हमारी धरती के लिए यह बहुत खतरनाक समय है!                             -स्टीफन हॉकिन्स, प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री                  कैंब्रिज के एक भौतिक शास्त्री के रूप में मुझे खासा विशेषाधिकार मिले हुए हैं। विश्वविख्यात विश्वविद्यालय के कारण इस शहर को भी एक खास दर्जा हासिल है। यहां की वैज्ञानिक बिरादरी भी अपने आप में उच्च नैतिक और बौद्धिक मूल्यों वाली है, जिसका हिस्सा बनने का मौका मुझे मेरी युवावस्था की शुरुआत में ही मिल गया। यह भी इसी बिरादरी के एक समूह का सच है कि वह गाहे-बगाहे खुद को किसी शिखर से कम नहीं समझता और मुगालते में रहता है। एक भौतिक शास्त्री के रूप मैंने काफी समय इनके साथ बिताया है। यहां कहना पड़ता है कि मेरी किताबों से मुझे मिला सेलेब्रिटी का दर्जा हो या बीमारी से मिला अकेलापन, मुझे यही लगता कि मेरा कल्पना-लोक पहले से ज्यादा विशाल होता जा रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन के उदाहरण सामने हैं। द...

आत्मालाप-2 : मज़मा लगाओ...

                         🔴  मज़मा लगाओ... 🔴                                                - अशोक प्रकाश मज़मा लगाओ जोर-जोर से चिल्लाओ आओ आओ आओ... सौ ग्राम सोना देकर- दो सौ ले जाओ... आओ आओ आओ! मज़मा लगा हर आदमी गया ठगा मज़मेबाज़ सोना लेकर भगा! दो साल बाद मज़मेबाज़ फिर आया और जोर से चिल्लाया- पीतल की एक थाली लाओ चांदी की दो ले जाओ! आओ आओ आओ... पीतल का क्या काम चांदी का है बहुत दाम महिमा ऊपर वाले की न मेरी न मेरे साले की मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा कमाओ आओ आओ आओ! लोग फिर आए एक नहीं कई बर्तन लाए चांदी की चमक का नशा हर आदमी फंसा मज़मेबाज़ जस्ता दे गया कीमती सारे बर्तन ले गया! इस बार- मज़मेबाज़ साथ एक बाबा लाया मज़मेबाज़ नहीं अब बाबा चिल्लाया साधुओं के वेश में अपने ही देश में झूठ क्यों मैं बोलूँगा सचमुच मैं डोलूँगा सांस बाहर आएगी शक्ति अंदर जाएगी समस्याओं का होगा निदान भारत फिर बन...

कटूक्ति-2:

                                                                जनता और सत्ता            हिटलर भी सत्ता में बहुमत के नाम पर आया था जैसे हमारे यहां लोग 30% मत पाकर प्रचंड बहुमत वाले कहलाते हैं!...धारणाएं बनाने का काम पूँजी करती है और जी हाँ,  लोग अपने हितों के खिलाफ भी धर्मवत् धारणाओं के वशीभूत होकर मतदान करते हैं!...क्या आप ऐसा नहीं करते?...            हिटलर का एक मंत्री था गोएबल्स! गोयबल्स कहता था- 'एक झूठ को सौ बार सत्य  कहकर प्रचारित करो, वह सत्य हो जाएगा!'...इसी आधार पर हिटलर के पक्ष में वह प्रचार करता था! पूरी दुनिया में कठमुल्ले और अपराधी इसी आधार पर राज करते रहे हैं!...तो बोलिए न उसकी जै, जिसकी जीत!             हिटलर महाराज की जै!...संत गोयबल्स की जै!...                 ...

कटूक्ति-1:

                                                         डाकू महराज की जय!         विश्व की सबसे बड़ी डकैती के डकैतों ने घरवालों को लाइन में लगाकर कहा- ' आप सब घबराएं नहीं! आपका पैसा हमारे पास सुरक्षित है!...'        और वे उन्हीं के लुटे गए पैसों में से एक-एक पैसा वापस कर कहने लगे- 'धन-संपत्ति सारी विपत्ति की जड़ है...हम आपको समस्त विपत्तियों से मुक्त कराने आए हैं!...बोलो विपत्ति-विनाशक डाकूमहराज की जय!'           लाइन में खड़े लोग चिल्लाने लगे- ' डाकूमहाराज की जय! जय!! जय!!'                                 🔴🔴   ♂♂♂♂♂♂♂  🔴🔴

आत्मालाप-1 : मुखौटा

                                                       🔴 मुखौटा... 🔴                                             - अशोक प्रकाश मुखौटे में कितनीे जान है? जादूगर असली शैतान है! भले ही चीखता-चिल्लाता है मुखौटा भले ही हँसता है मुस्कराता है मुखौटा भले ही शक्तिमान कहलाता है मुखौटा  अंदर-अंदर पूंछ हिलाता है मुखौटा! मुखौटा मुखौटा है, कल और आएगा पूँछ नहीं हिलाया, तो बदल जाएगा ज़्यादा से ज़्यादा जूठन ही पाएगा लाखों-करोड़ में कुछ करोड़ खाएगा! ऐसा भी नहीं कि यह मुखौटा बेकार है मालिकों का ये भी अच्छा चौकीदार है सत्ता में इसीलिए लगातार बरकरार है लोग भी सोचते हैं कि यही सरकार है! यही तो चाहते और करते हैं जादूगर मुखौटे के पीछे हाथ रखते हैं जादूगर गुनाहों से इस तरह बचते हैं जादूगर खुद मुखौटे में छिपे रहते हैं जादूगर! सोए हुए हो...