कटूक्ति-1:
डाकू महराज की जय!
विश्व की सबसे बड़ी डकैती के डकैतों ने घरवालों को लाइन में लगाकर कहा- ' आप सब घबराएं नहीं! आपका पैसा हमारे पास सुरक्षित है!...'
और वे उन्हीं के लुटे गए पैसों में से एक-एक पैसा वापस कर कहने लगे- 'धन-संपत्ति सारी विपत्ति की जड़ है...हम आपको समस्त विपत्तियों से मुक्त कराने आए हैं!...बोलो विपत्ति-विनाशक डाकूमहराज की जय!'
लाइन में खड़े लोग चिल्लाने लगे- ' डाकूमहाराज की जय! जय!! जय!!'
🔴🔴 ♂♂♂♂♂♂♂ 🔴🔴
Comments
Post a Comment