कटूक्ति-2:
जनता और सत्ता
हिटलर भी सत्ता में बहुमत के नाम पर आया था जैसे हमारे यहां लोग 30% मत पाकर प्रचंड बहुमत वाले कहलाते हैं!...धारणाएं बनाने का काम पूँजी करती है और जी हाँ, लोग अपने हितों के खिलाफ भी धर्मवत् धारणाओं के वशीभूत होकर मतदान करते हैं!...क्या आप ऐसा नहीं करते?...
हिटलर का एक मंत्री था गोएबल्स! गोयबल्स कहता था- 'एक झूठ को सौ बार सत्य कहकर प्रचारित करो, वह सत्य हो जाएगा!'...इसी आधार पर हिटलर के पक्ष में वह प्रचार करता था! पूरी दुनिया में कठमुल्ले और अपराधी इसी आधार पर राज करते रहे हैं!...तो बोलिए न उसकी जै, जिसकी जीत!
हिटलर महाराज की जै!...संत गोयबल्स की जै!...
🔴🔴♂♂♂♂♂♂♂♂ 🔴🔴
Comments
Post a Comment