चुनाव-चर्चा:1: जनता मुखौटे उतरना चाहती है...
चुनना क्या है?... ● जनता अब उनके मुखौटे उतारना चाहती है! : - साकेत सिसोदिया 2019 के आम चुनाव में विभिन्न स्तरों पर होने वाला मुक़ाबला 'मुखौटा बचाव' बनाम 'मुखौटा उतार' वर्गों में होगा। इस चुनाव में सरकार, विपक्ष, राजनीतिक दल, नेता, मीडिया, पत्रकार, विश्लेषक, सोशल मीडिया योद्धाओं द्वारा अपनी लोकछवि के मुखौटे की यथास्थिति बचाये रखने का पुरजोर प्रयास होगा क्योंकि अंदरखाने यह सब जानते हैं कि इस बार किसी विशेष राजनीतिक दल की हवा के अभाव में एवं जटिल सामाजिक-आर्थिक समीकरणों के चलते मतदाता के अंतर्मन में झांक कर एक सुनश्चित राजनीतिक धारा प्रवाह का आंकलन करना उन सभी के बूते से बाहर है। उधर जनता भी इन 70 सालों में राजनीति...