चुनाव चर्चा :5 :: पुरानी पेंशन


                                 क्या बहाल होगी 
                                   पुरानी पेंशन?...

                   https://youtu.be/PXtlaq8_9Ug

              पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन का आज एक जीवंत नाम हो गया है - 'अटेवा'! अटेवा 'बुढ़ापे की लाठी' अर्थात् 'पुरानी पेंशन' की एकमात्र मांग को लेकर आज एक व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है। सभी सरकारी-सहायता प्राप्त शिक्षक-कर्मचारियों के अलावा लगभग हर सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों का इसे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन प्राप्त है। लम्बे समय से संघर्षरत और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी जन-जागरूकता फैला चुका यह संगठन 30 अप्रैल को दिल्ली में बड़ी रैली के अलावा देश भर में अनेक रैलियां कर चुका है।...

           एक तरफ सार्वजनिक क्षेत्र को पूरी तरह कूड़ा-कबाड़ा सिद्ध करने और बनाने में जुटीं सरकारें एक-एक कर शिक्षकों-कर्मचारियों की सारी सुविधाओं में कटौती करती जा रही है, दूसरी तरफ बढ़ते जन-दबाव एवं आक्रोश का उन्हें सामना भी करना पड़ रहा है।...

          पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की सबसे बड़ी सफलता इस बात में है कि इसने केंद्र और राज्य सरकारों की जन-विरोधी नीतियों को चुनौती दी है। यह चुनौती और आगे बढ़ी तो इसे बड़े बदलाव की ओर ले जाएगी!...यह मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी जीवंत रहेगा!...★★★

Comments

Popular posts from this blog

हम देश, हमारा देश- 1: ऐ बनारसी विकास

नियमकाल में बुलडोजर के नियम

Stephen Hawking: The man of a different human strength