राजस्थान ओलावृष्टि
ओलावृष्टि से
किसानों की तबाही
राजस्थान लगभग हर साल अजीबोगरीब मौसम की मार झेलता है। लू और भयानक गर्मी तथा उतनी ही सर्द हवाओं के लिए विख्यात राजस्थान, पिछले कई सालों की तरह इस साल 2019 के अप्रैल महीने में भी एक भयंकर ओलावृष्टि और तेज हवाओं का शिकार हुआ।
इस ओलावृष्टि और तेज हवाओं की मार से अलग-अलग स्थानों पर कम से कम 25 लोग मौत के शिकार हुए हैं तथा इससे भी ज़्यादा घायल हुए हैं! ...
इस भयंकर ओलावृष्टि से सबसे अधिक तबाही किसानों की हुई है। एक अनुमान के अनुसार इससे कम से कम 240 करोड़ का तैयार अनाज बर्बाद हो गया है। इसके अलावा गेहूँ, जौ आदि अनाजों के साथ पपीता तथा अन्य तैयार सब्जियों की भी भारी हानि हुई है।
यद्यपि राज्य और केन्द्र सरकारों ने मुआवजा की घोषणा की है, पर हमेशा की तरह यह मुआवजा किसानों का कितना आँसू पोंछ पाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा!
पर सबसे बड़ा सवाल हमेशा की तरह अब भी अनुत्तरित है- आसमान में तीर चलाकर स्पेस शटल गिराकर खुश होने वाली व्यवस्था बेमौसमी आफतों से जमीन के किसानों और आम इंसानों को बचाने का हुनर क्यों नहीं सीख पाती?... ★★★






Comments
Post a Comment