श्री चमाराजेंद्र Mysuru #Zoological_Garden
मैसूर का
श्री चमाराजेंद्र
#Mysuru #Zoological_Garden
https://youtu.be/UFxjqf_mXo0
हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि सभी एशियाई देशों के सर्वाधिक पुराने जूलोजिकल गार्डेन में से एक है मैसूर का श्री चमाराजेंद्र जूलोजिकल गार्डेन या चिड़ियाघर. सन १८९२ में मैसूर के तत्कालीन नरेश श्री चमाराजेंद्र वाडेयर द्वारा स्थापित यह चिड़ियाघर मूलतः एक ज़र्मन उद्यान –विशेषज्ञ और प्रकृति-प्रेमी जी.एच.क्र्म्बायज़ेल की संरचना है. पहले यह मात्र १० एकड़ की परिधि में बना था जो विकसित होते हुए आज १५० एकड़ से भी अधिक भूभाग में फैला है.
इस चिड़ियाघर में एक हज़ार से भी अधिक विविध जीव-जन्तुओं का निवास है. ये जीव-जन्तु भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दुनिया के अनेक देशों से भी यहाँ लाए गए हैं. जीव-जंतु प्रेमियों के अलावा शोधकर्ताओं, बच्चों एवं आम #tourist के लिए तो यह जूलोजिकल गार्डेन महत्त्वपूर्ण है ही, कर्नाटक और विशेषकर मैसूर निवासियों के लिए तो यह गर्व की बात है!...

Comments
Post a Comment