#uid #आधार किसलिए?..
#uid #आधार किसलिए?..
https://youtu.be/dQGlaJZtFFA
यह एक साधारण प्रश्न है?... इसके विशेष तकनीकी पहलुओं, आधारकार्ड को लेकर एक नागरिक की निजता पर उठाए जाते सवालों आदि को अंदाज़ कर दिया जाय तो क्या इस विशिष्ट पहचान नम्बर/कार्ड का सचमुच किसी नागरिक की पहचान से कोई सरोकार है?..यह प्रश्न एक नागरिक द्वारा प्रेषित एक वीडियो के चलते उठाया जा रहा है।
वाराणसी या जौनपुर का निवासी एक वृद्ध व्यक्ति उम्र के चलते , परेशानी के चलते अपना गांव-पता ठीक से नहीं बता पा रहा। वह घर जाने, घर वालों से मिलने के लिए लगातार रो रहा है। एक सज्जन उसकी मदद करना चाहते हैं किंतु एक सीमा के आगे वे असहाय हैं। वे सोशल मीडिया पर अपील करते हैं कि इस व्यक्ति की मदद की जाय!...
सवाल है कि आधार कार्ड बनाते समय किसी भी व्यक्ति की फोटो के अलावा, उसकी उंगलियों और पुतलियों के रिकॉर्ड तक लिए जाते हैं, आखिर इसका मक़सद क्या है?...क्या इसका कोई मानवीय सरोकार भी है या यह सिर्फ हर इंसान को संदेह से देखने और उसे पहचान कर जरूरत पड़ने पर पकड़ने के लिए ही है? या फिर कार्यालय/बैंक आदि के डाटा को ऑनलाइन किसी की भी पहुंच में बनाने के लिए है यह uid?...
क्यों नहीं शासन/प्रशासन ऐसे लोगों के निशान के आधार पर इन्हें इनके गंतव्य तक पहुंचा सकती?...इस व्यक्ति का आधार भी बनवाया गया होगा!...क्यों नहीं इसकी पहचान और आधार के डाटा का मिलान कर इसे मानवीय सहायता दी जा सकती?...
सवाल सबसे है। आपसे भी!...इसलिए भी कि मानवीय सरोकारों से सम्बंधित सवाल जरूर उठाइए!
https://youtu.be/dQGlaJZtFFA

सच में एसा होना चाहिए
ReplyDelete