एक कविता: वे तुमको गोली मारेगें
वे तुमको गोली मारेगें!..
- नागार्जुन
बापू की प्रतिमा वाली बटनें चमकाते
फौजी वर्दी में तानाशाह पधारेंगे,
सच बोलोगे तो जीभ काट ली जायेगी
चौराहे पर वे तुमको गोली मारेंगे।
सैनिक अदालतों में जज होंगे अभिनेता
तब घुट घुट कर इंसाफ गुहार लगाएगा,
भू पर आते यम की नानी सकुचायेगी
नंगा असत्य हिंसा से ब्याह रचायेगा।
जय वीर गोडसे की ध्वनियाँ मुखरित होंगी
छात्रो,श्रमिकों, का लहू बहाया जायेगा,
मार्शल ही होंगे हिटलर के नाती-पोते
पार्टी विहीन जनतन्त्र रंग दिखलायेगा।
★★★★★
Comments
Post a Comment