उच्च-शिक्षा- 5: उत्तर प्रदेश

                        
                      उत्तर प्रदेश में उच्च-शिक्षा का खेल
                                 
                                            प्रस्तुति:डॉ. राजेश चन्द्र मिश्र

            विश्वविद्यालयों, अखबार और संचार माध्यमों की विभिन्न सूचनाओं के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 6000 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय है, किन्तु उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार 3016 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं! महाविद्यालयों की सुनिश्चित सूचना के अभाव में इनकी संख्या को लेकर कई संदेह और शंकाएँ पैदा होती हैं!...
            कुछ उदाहरणों से इसे समझ जा सकता है:

● इसे उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की पारदर्शिता समझा जाय, या कुछ और
 कि प्रत्येक विश्वविद्यालय और जनपद में स्थित राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों की संख्या में उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश और सम्बन्धित विश्वविद्यालय व जनपद की संख्या में कोई अन्तर नहीं है, जबकि स्ववित्त-पोषित महाविद्यालयों की संख्या में उच्च-शिक्षा विभाग और विभिन्न विश्वविद्यालयों व जनपदवार अंतर मिलता है। ऐसा क्यों है?...इसका कोई सुनिश्चित जवाब न मिल पाना कई शंकाओं को जन्म देता है!...क्या इसके पीछे कोई और खेल है?...

■ उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की DHEUP की अधिकारिक बेवसाइट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल महाविद्यालयों की संख्या :-3482

राजकीय महाविद्यालय- 135

अनुदानित महाविद्यालय- 331

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय- 3016

● DHEUP की बेवसाइट के अनुसार अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में कुल महाविद्यालयों की संख्या :-366

राजकीय महाविद्यालय- 11
अनुदानित महाविद्यालय- 27
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय- 328

★ RMLAU की बेवसाइट के अनुसार अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद की अधिकारिक बेवसाइट के अनुसार कुल महाविद्यालयों की संख्या-707

राजकीय महाविद्यालय- 11
अनुदानित महाविद्यालय- 27
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय- 669

● DHEUP की बेवसाइट के अनुसार गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुल महाविद्यालयों की संख्या-190

राजकीय- 05
अनुदानित- 18
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय- 167

★ DDU गोरखपुर की बेवसाइट के अनुसार कुल महाविद्यालयों की संख्या- 245

राजकीय- 05
अनुदानित- 18
स्ववि.महाविद्यालय- 224

● DHEUP बेवसाइट के अनुसार आजमगढ़ में कुल महाविद्यालय-

राजकीय-01
अनुदानित-10
स्ववि.महाविद्यालय-93

★ VBSPU की बेवसाइट के अनुसार आजमगढ़ में-

राजकीय-01
अनुदानित-10
स्ववि.महाविद्यालय-165

● DHEUP की बेवसाइट के अनुसार जौनपुर में-

राजकीय-00
अनुदानित-14
स्ववि.महाविद्यालय-86

★ VBSPU की बेबसाइट के अनुसार-

राजकीय-00
अनुदानित-14
स्ववि.महाविद्यालय-141

● DHEUP के अनुसार गाजीपुर में -

राजकीय-03
अनुदानित-08
स्ववि.महाविद्यालय-103

★VBSPU के अनुसार गाजीपुर में :-

राजकीय-03
अनुदानित -08
स्ववि.महाविद्यालय-224 आदि...

         ये उदाहरण बताते हैं कि कुछ न कुछ गड़बड़झाला जरूर है! आखिर, ऐसा क्या है कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की संख्या आज की तिथि में उच्च शिक्षा विभाग कुछ और बताता है और विश्वविद्यालय कुछ और!?...जवाब में मिर्ज़ा ग़ालिब की ये पंक्तियाँ ही मन में उभरती हैं- 'या इलाही ये माज़रा क्या है!'...

                                      ●●◆●●

Comments

Popular posts from this blog

हम देश, हमारा देश- 1: ऐ बनारसी विकास

नियमकाल में बुलडोजर के नियम

Stephen Hawking: The man of a different human strength